राज्य

हिमाचल में एसयूवी की टक्कर में सेना के छह जवान घायल

पेशेवर अभ्यास के लिए अपने साथियों के साथ उत्तराखंड में कुल्लाहल आए सेना के छह जवान पोंटा साहिब के पास यमुना ब्रिज पर एक एसयूवी की टक्कर में घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल देर रात जवान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों की चपेट में उस समय आ गए जब वे यमुना ब्रिज पर खडे थे। पुल का आधा हिस्सा हिमाचल प्रदेश और आधा उत्तराखंड में पडता है।
car-accident-lawyer-myrtle-beach-sc
पोंटा पुलिस थाने के प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए पोंटा सब डिवीजनल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि गंभीर रुप से घायल दो जवानों, 30 वर्षीय नरेश और 32 वर्षीय तपेन्दर को पोंटा में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून ले जाया गया। अन्य घायल जवानों की पहचान 23 वर्षीय भुपेन्दर, 20 वर्षीय विजय कुमार, 21 वर्षीय गुरजीत सिंह और 20 वर्षीय धर्मेन्दर के तौर पर की गई है। जीप का ड्राइवर इस दुर्घटना के बाद भाग गया। IPC की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button