फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

हिरासत के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रताड़ित किया: तोमर

tomarनई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को दिल्ली पुलिस पर चार दिनों की हिरासत के दौरान प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। तोमर को फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जितेंद्र ने महानगर दंडाधिकारी पूजा अग्रवाल से कहा कि हिरासत के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रताड़ित किया। पूर्व कानून मंत्री तोमर को चार दिनों की पुलिस हिरासत की मियाद पूरी होने के चलते अदालत में पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस ने तोमर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button