जीवनशैली
हीरोइनों जैसी स्किन पाने के लिए रात में लगाएं ये क्रीम, मिनटों में हो जाएगी तैयार

अपनी स्किन को पैंपर करना हर किसी को पसंद होता है। स्किन को लेकर लड़कियां सपने देखती हैं कि उनकी स्किन हीरोइनों की तरह ग्लो करे। इसके लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन नतीजा वैसा नहीं मिलता जैसा वो चाहती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी क्रीम के बारे में बताएंगे जिसे लगाने के बाद आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।
रात के समय किसी भी क्रीम को चेहरे पर लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोते वक्त आपका शरीर आराम कर रहा होता है और ऐसे में किसी भी चीज का असर जल्दी होता है।

इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले आपको सेब की जरूरत होगी। इसमें विटामिन ए, बी और सी के अलावा बेटा कैरोटीन, मैलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार होते हैं। आगे की स्लाइड में जाने इस क्रीम को बनाने का तरीका…
नाइट क्रीम बनाने की विधि-
नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले सेब को दो भाग में काट लें। अब इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर इसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें। आप चाहे तो इसमें बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले सेब को दो भाग में काट लें। अब इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर इसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें। आप चाहे तो इसमें बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
मिक्सर से तैयार हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और पकाएं। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने के बाद इस मिश्रण में 2 चम्मच गुलाब जल डालें और अच्छे से मिला लें। आपकी नाइट क्रीम बनकर तैयार है। रोजाना रात को इसे दो मिनट मसाज करते हुए लगाएं और अच्छी नींद लें। कुछ दिनों में इसका असर आपकी स्किन पर साफ दिखने लगेगा।