अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर की पिछली पंखुडी की चपेट में आने से, एक भारतीय तीर्थयात्री की मौत| सेल्फी बनी वज़ह

काठमांडू : नेपाल के हिल्सा क्षेत्र में एक हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की पिछली पंखुडी की चपेट में आने से कैलाश मानसरोवर में एक भारतीय तीर्थयात्री की मौत हो गई| भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि, मृतक की पहचान 42 वर्षीय नगेंद्र कुमार कार्तिक मेहता के तौर पर हुई है| वह मुंबई के रहने वाले हैं| वह हेलीकॉप्टर में चढ़ने के लिए बढ़ रहे थे, लेकिन दुर्घटनावश इसकी पंखुड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई|

अधिकारी ने कहा कि, यह एक दुखद घटना है| भारतीय मिशन टूर ऑपरेटरों के साथ समन्वय कर रहा है, और सभी संभव सहायता सुनिश्चित किया जा रहा है| माई रिपब्लिका के मुताबिक, मनांग एयर हेलीकॉप्टर की पिछली पंखुडी की चपेट में आने से मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया था| जिले के सहायक मुख्य अधिकारी महेश कुमार पोखरियाल ने बताया कि, घटना के वक्त हेलीकॉप्टर जमीन पर खड़ा था| हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है| शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमिकोट ले जाया जाएगा और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा| नेपाल का सिमिकोट और हिल्सा दुनिया से हवाई मार्ग से ही जुड़ा हुआ है| यहां आने और जाने का कोई अन्य रास्ता नहीं है| चीन के तिब्बत क्षेत्र में कैलाश मानसरोवर यात्रा होती है| यह हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म के अनुयायियों के लिए पवित्र यात्रा है|

Related Articles

Back to top button