स्पोर्ट्स

हॉकी में भारत ए ने बांग्लादेश को 5-2 से हराया

बेंगलुरु । भारतीय ए हॉकी टीम ने बांग्लादेश को लगातार पांचवें मैच में 5-2 से हरा दिया। भारतीय टीम की जीत में नीलकांत शर्मा के दो गोलों की अहम भूमिका रही। इस मैच में भारत ए टीम शुरु से ही हावी रही।
गगनदीप सिंह  ने चौथे मिनट में ही एक गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 13 वें मिनट में बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल ने गोल दाग कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद भारत के नीलकांत ने 14वें और 26वें मिनट में दो गोल कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। वहीं इस्लाम ने 44वें मिनट में एक गोल कर भारत की बढ़त को कुछ कम कर दिया पर इसके बाद रुपिंदर पाल सिंह ने 52वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर भारत की बढ़त ओर बढ़ा दी। 58वें मिनट में फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने गोल कर भारत को 5-2 से बढ़त दिल दी इसके बाद अंत तक यही बढ़त बरकरार रही ओर मैच भारत ए ने जीत लिया।

Related Articles

Back to top button