अद्धयात्म
होलिका की भस्म को घर ले जाकर करें ये 4 उपाय, दूर होगी सारी परेशानी

होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है फिर उसके बाद रंगों की होली खेली जाती है। ज्योतिष के अनुसार होली की रात में किए जाने वाले उपाय बहुत जल्द आपको परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं। तंत्र शास्त्र के अनुसार होलिका की राख से बुरे समय से आजादी भी मिल जाती है।

होलिका दहन की भस्म को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस भस्म को घर में लाकर हर कोने में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है।
अगर किसी के ऊपर नकारात्मक ऊर्जा हावी है तो होलिका की भस्म को ताबीज में बांधकर पहनने से उसके ऊपर बुरी आत्माओं का साया नहीं रहता है। साथ ही टोने-टोटके का असर भी नहीं होता।
अगर किसी की कुंडली में ग्रह दोष है तो होली की राख को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से ग्रह दोष समाप्त हो जाता है।
शास्त्रों में होली की भस्म को काफी शुभ माना जाता है। होलिका की राख को माथे पर लगाने से अच्छा परिणाम मिलता है और नकारात्मक शाक्तियां दूर हो जाती है।