होली की नशे में एक लड़के ने 50 वर्षीय महिला को भी नहीं छोड़ा और किया कुछ ऐसा…
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/03/5402ea1c0b34f6edc8f13621b0bf386e_L.jpg)
महाराष्ट्र में सोइन पुलिस एक लड़के की तलाश कर रही है जिसने सोइन कोलीवाड़ा की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली 50 वर्षीय महिला को जबरदस्ती किस करते हुए उसका होंठ काट दिया। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलावर को दोपहर में जब महिला घूमने के अपने घर से बाहर निकली तो एक लड़का उसके पास पहुंच गया।
वह महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। इस लड़के का चेहरा होली के रंगो से रंगा हुआ था जिसके कारण उसे पहचाना नहीं जा सका। लड़के ने महिला को इतनी बेरहमी से किस किया कि उसने महिला के होंठ का एक हिस्सा काट दिया। महिला ने नशे में धुत लड़के को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह वहां से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए हमारी एक टीम सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। यह पहली घटना नहीं है जहां पर होली की आड़ में किसी महिला के साथ बदसलूकी की गई है। इससे पहले देश के अन्य शहरों से भी इस प्रकार के खबरें सामने आई हैं।
हाल ही में होली के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कुछ लड़कों द्वारा दो लड़कियों को छेड़ा गया था। इसी के साथ धार से बीजेपी विधायक के बेटे और उसके एक दोस्त ने होली पर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने पहले तो एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और फिर इस का विरोध कर रहे महिला के पति और ससुर की उन्होंने जमकर पिटाई की। वहीं दिल्ली में होली पर अलग-अलग विवादों में चार की हत्या और तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया हैं।
जहां एक तरफ पुलिस ने होली की आड़ में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होने से रोकने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था वहीं दूसरी तरफ राज्यों में महिलाए छेड़छाड़ का शिकार होती रहीं। होली के दिन कई जगहों पर हिंसा भी हुई लेकिन इन सबको रोकने के लिए पुलिस नाकाम रही।