अद्धयात्म

1 हजार लोगों में से सिर्फ एक की हथेली पर बनता ये निशान, क्या आप भी है इनमे शामिल

हथेली पर कई तरह की लकीरें और निशान बने होते हैं, जिसे हस्तरेखा ज्योतिषविद्या के माध्यम से देखकर उसकी भविष्यवाणी की जाती है। इनमें शुभ-अशुभ निशान होते है इन्हीं निशानों में से एक निशान ऐसा भी होता है जो एक हजार लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति के हाथ में बना होता है। जिसके हथेली पर ये खास निशान होता है उस पर भगवान शिव की कृपा हमेशा रहती है। यह निशान होता है त्रिशूल का। आइए जानते हैं हथेली पर किस-किस स्थान पर बना त्रिशूल का निशान भाग्यशाली होता है।

हथेली पर अगर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान बने तो वह व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है। वह अपने क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त करता है। यह निशान इंडेक्स फिंगर और गुरु पर्वत पर बना होता है।

अगर त्रिशूल का निशान बुध पर्वत पर होता व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और बुद्धि से तेज होता है। बुध पर्वत छोटी उंगली के नीचे बना होता है।
वहीं अगर त्रिशूल का निशान अंगूठे के एकदम नीचे यानी शुक्र प्रर्वत पर बनता हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत ईमानदार और अपने काम में निपुण होता है। ऐसे व्यक्ति पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है।

अगर त्रिशूल की आकृति मंगल पर्वत पर बने तो व्यक्ति युवा अवस्था से ही कामयाबी पाने लगता है। मंगल पर्वत गुरु और शुक्र पर्वत के मध्य बना होता है।

चन्द्र पर्वत जोकि अंगूठे के विपरीत दिशा में होता है अगर वहां पर त्रिशूल का निशान बने तो वह व्यक्ति सामाजिक और राजनीतिक के क्षेत्र में बहुत ऊंचाई तक पहुंचता है।

सबसे भाग्यशाली व्यक्तियों के हथेली पर त्रिशूल का निशान शनि पर्वत पर होता है। शनि पर्वत बीच की उंगली के नीचे बना होता है। ऐसे व्यक्तियों के पास धन की कभी भी कमी नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button