ज्ञान भंडार

1 नवंबर का लव राशिफल: प्रेम के मामले में आज इन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष —युवक युवतियां को आफिस में नये मित्र मिल सकते हैं, जिनसे दोस्ती लम्बी चलेगी शायद दोस्ती रिश्तेदारी में भी बदल सकती है। आज जरुरत से ज्यादा भावनात्मक हो सकते हैं। कहीं न कहीं मन में रिश्तों को लेकर भ्रम रहेगा। पति-पत्नी में नोंक झोंक रह सकती है।

वृषभ —आज का दिन अनुकूल है। प्रेमी अगर विदेश में हैं तो उससे वीडियो काल हो सकती है। रोमांस से भरा दिन रहेगा। परिवार में अगर कोई पुरानी लड़ाई चली आ रही है तो वह बढ़ भी सकती है। आज अपनी खुशी को आप सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।

मिथुन —लव लाईफ के लिए दिन सामान्य है। व्यस्तता के चलसे लवर के साथ विवाद हो सकता है। अगर पार्टनर से ब्रेकअप हो गया है तो मोबाइल से उससे बातें करें ऐसा करने से प्रेमी जीवन में वापस आ सकता है।

कर्क —अपने लव पार्टनर व रिश्तों को अपने दिल से दूर करने की कोशिश संदेह को जन्म देगी। आपका प्रेमी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। रिश्तों को पकड़कर रखें।

सिंह —आज का दिन सोच-संभलकर चलने का है । आज जीवनसाथी से तलाक या अलगाव हो सकता है। प्रेमी के साथ दिन बेहतर व्यतीत होगा। बच्चों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है।

कन्या —आपका प्रेमी आप पर विश्वास करता है इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा समय उसके साथ गुजारें। कहीं से कोई बुरी खबर मिल सकती है। कोई भी प्रलोभन जीवनसाथी को गलत दिशा पर ले जा सकता है इसलिए उनका सही मार्गदर्शन करें।

तुला —जीवनसाथी को सम्मान मिल सकता है। विवाहित दम्पत्ति के लिए दिन बेहतर रहेगा। घर परिवार में खुशियां वापिस आएंगी। अविवाहित युवक-युवतियों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। काम का तनाव नींद कम करेगा।

वृश्चिक —आज आपके प्रेमी को कष्ट हो सकता है। दिन संयम और समझदारी से काम लेने का है। ससुराल पक्ष से बना कर रखें। युवक युवतियों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

धनु —रिश्तों में असमंजस आ सकता है। मन विचलित होगा, आज आप शिथिल महसूस करेंगे। हौसला रखें और प्रेम संबंधो को सुव्यवस्थित करें। विवाहित लोगों को आपसी समझ बढ़ानी पड़ेगी वरना बच्चों पर आपके झगड़े का असर पड़ेगा।

मकर —आज नए प्रेम संबंध का प्रपोजल आप पर हावी रह सकता है। आज आपका पार्टनर आपसे नाराज भी हो सकता है। नये मित्र बनेंगे। उनके साथ ज्यादा समय बिताएंगे।

कुम्भ —अगर अभी तक प्रेम संबंधो में दूरियां थी तो वह कम होंगी। अगर आप सिंगल हैं तो इच्छुक लव पार्टनर मिलने की संभावना है। कुछ विवाहित लोगों के रिश्ते भी टूट सकते हैं, अगर तलाक लेने के इच्छुक हैं तो आज का दिन सही है।

मीन —साथी की सेहत आपके चिंता का कारण बन सकती है। दिन अनुकूल नहीं है। प्रेमी के साथ लड़ाई हो सकती है या रिश्ता टूट सकता है। पार्टनर के साथ संयम की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button