मध्य प्रदेशराज्य

चंबल संभाग वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूर्ण करने की ओर, 10 हजार 41 पौधे रोपना शेष

मुरैना : अंकुर अभियान के तहत चंबल संभाग के तीनों जिले वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूर्ण करने की ओर अग्रसर है। चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना ने चंबल संभाग में 1 हजार 151 ग्राम पंचायतों के 2 हजार 235 गांवों में 75-75 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था। 2 हजार 235 गांवों में एक लाख 67 हजार 625 पौधे लगाये जाने थे, जिनमें से 4 अगस्त 2022 तक 1 लाख 57 हजार 584 पौघे लगाये जा चुके है। शेष रहे 10 हजार 41 पौधों को लगाने का काम गांवों में जारी है। संभवतः अगले दो दिन में लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा।

संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह ने एक जानकारी में बताया कि मुरैना जिले की 478 ग्राम पंचायतों के 764 गांवों में 75-75 पौधे, टोटल 57 हजार 300 पौधे रोपित किये जाना थे। इसी प्रकार भिण्ड की 350 ग्राम पंचायतों के 947 गांवों में 71 हजार 25 और श्योपुर जिले की 226 ग्राम पंचायतों के 524 गांवों में 39 हजार 300 पौधे टोटल 1 लाख 67 हजार 625 पौधे रोपने के लक्ष्य की तुलना में 1 लाख 57 हजार 584 पौधे रोपित किये जा चुके है। शेष बचे 10 हजार 41 पौधे लगाने का काम जारी है।

श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में चंबल संभाग में 11 हजार 799 लोगों ने वायुदूत एप पर पंजीयन कराया है। 56 हजार 584 लोगों ने प्रथमवार पौधरोपण कर वायुदूत एप पर अपने फोटो अपलोड किये है। 1 हजार 770 लोगों ने पौधे के साथ द्वितीय फोटो अपलोड किया है। 709 लोगों ने तीसरी वार लगाये गये पौधों के साथ अपने फोटो अपलोड किये है।

Related Articles

Back to top button