अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

10 साल से 42 एकड़ क्षेत्रफल की निगरानी करता है रूफस बाज

लंदन : ब्रिटेन में खेले जा रहे विम्बलडन में बीते 10 साल से रूफस बाज काफी चर्चा में रहा है। वह इस प्रतियोगिता के लिए तय किए गए 42 एकड़ क्षेत्रफल की निगरानी करता है। दरअसल, विम्बलडन ग्रास कोर्ट पर खेला जाने वाला इकलौता ग्रैंड स्लैम है। इसकी घास को कबूतर नुकसान पहुंचाते थे, ऐसे में रूफस को उन्हें भगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विम्बलडन के आयोजक ऑल इंग्लैंड क्लब ने रूफस की तैनाती की है। यह अमेरिकी हैरिस प्रजाति का बाज है। इसकी देखभाल करने वाली इमोजेन डेविस के मुताबिक, रूफस रोज सुबह 5 से 9 बजे तक ड्यूटी करता है। बारिश से मैच में कोई खलल न पड़े इसके लिए कुछ साल मैदान के ऊपर छत बनाई गई थी। इसके बनने के बाद रूफस की जिम्मेदारी बढ़ गई। दरअसल, इस छत के नीचे कबूतरों ने अपना डेरा बना लिया है और वे दाने की तलाश में अक्सर मैदान पर आ जाते हैं। रूफस काफी समय तक अकेले ही मैदान की निगरानी करता रहा, लेकिन 2016 में उसकी मदद के लिए एक और बाज तैनात कर दिया गया। डेविस ने बताया कि रूफस की लोकेशन के बारे में पता लगाने के लिए उसके शरीर में रेडियो ट्रांसमीटर लगाया गया है। 2012 में उसका ट्विटर अकाउंट भी बनाया गया। इसे 10 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। रूफस जब सिर्फ 16 हफ्तों का था, तभी से विम्बलडन में अपनी सेवा दे रहा है।

Related Articles

Back to top button