स्पोर्ट्स

100 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुई डॉ गोविन्द नारायण सिंह इंटर स्कूल शतरंज स्पर्धा

hurv राजधानी के स्थानीय खेल अंकुर मैदान पर विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने डॉ गोविन्द नारायण सिंह स्मृति इन्टर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से साजिद अली, सुशील सिंह ठाकुर, एस.के.धाकड़, रजत मोहन वर्मा, एस.के.घोश, दीपक चिवण्डे तथा कपिल सक्सेना उपस्थित थे। प्रतियोगता में जिले के विभिन्न स्कूलों के १०० शतरंज खिलाडी भाग ले रहे हैं। आज खेले गए प्रथम चक्र अलग-अलग वर्गो में निम्नलिखित खिलाडियों ने बढ़त प्राप्त की। अंडर-१४ बालिका वर्ग में काव्या सेठ, शुभांगी पाठक, एश्वर्या डेनियल, अंकिता बागडे, तनीषा अग्रवाल में बढ़त हासिल की। जबकि अंडर-१८ बालिका वर्ग में गीतांजली सुनेजा, प्रियंका गजभिये, अनुष्का यादव, अदिति श्रीवास्तव ने बनाई। वहीं दूसरी ओर अंडर-१४ बालक वर्ग साक्षी प्रदुम्य, प्रज्जवल अग्निहोत्री, सार्थक वाजपेयी, कुषाग्र श्रीवास्तव, निहिर डावर, अनमोल निगम, उत्तरेव साहा, मर्हिष सिन्हा, तनमय पेंदा, गौरव महेशवरी, सौरभ वर्मा, सुचिन्तनपति ने किया। अंडर-१८ बालक वर्ग में रोहन राय, एस.एम. उमेर, अर्थव साक्लले, सागर चैधरी, र्हिषत चिवण्डे, गौरव तिवारी, वैभव तिवारी, अक्षत चैबे, शुाभांषू शर्मा ने बढ़त हासिल की।

A valid URL was not provided.

Related Articles

Back to top button