राज्य

100 मीटर तक हिल गई धरती, फैक्ट्री मालिक समेत 3 मजदूर जिंदा जले

रायपुर।शहर के भनपुरी में एक पेंट फैक्ट्री में जोरदार धमाके साथ आग लग गई। आग में फैक्ट्री मालिक समेत 1 महिला और 1 पुरूष मजदूर जिंदा जल गए। फैक्ट्री मालिक के परिजन समेत कुछ मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि 100 मीटर तक कई मकानों में कंपन आ गया था। जानिए पूरा मामला…
100 मीटर तक हिल गई धरती, फैक्ट्री मालिक समेत 3 मजदूर जिंदा जले
 
– खमतरई थाना इलाके में भनपुरी स्थित विद्यासागर स्कूल के पास आज सुबह 11 बजे एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
– स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। लोग फैक्ट्री की ओर दौड़े। इधर धमाके के तुरंत बाद मालिक और उनका बेटा व बहू सभी फैक्ट्री में गए। चूंकि मालिक का मकान और फैक्ट्री दोनों सटा हुआ है।
– वहां इनके पहुंचते ही कई धमाके हुए। धमके में फैक्ट्री मालिक और 2 मजदूर जिंदा जल गए।

ये भी पढ़े: बीजापुर के बासागुड़ा में मुठभेड़, डीआरजी के घायल जवानों को एयरफोर्स ने निकाला

– इधर फैक्ट्री मालिक के बेटे और बहू ने भागकर खुद को बचाया।

– ये भी आग में बुरी तरह से झुलस गए। घर में एक वृद्धा और एक ढाई साल की बच्ची थी जिन्हें बाहर निकाला गया।
– सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और रेस्क्यू टीम पहुंची। करीब ढाई घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
– बुलडोजर से फैक्ट्री की दीवारें भी तोड़ी गईं हैं ताकि भीतर जाने के दूसरे रास्ते भी खोले जा सकें।
– 5 लोग बुरी तरह से झुलसे हैं और 3 जले हुए शव बाहर निकाले गए हैं। अभी भी 3 मजदूर गायब हैं। आशंका है कि वे भीतर ही हैं। सारे कमरों की छानबीन कर ली गई है। एक कमरा काफी गर्म है। आशंका है कि इसमें भी कुछ मजदूरों के शव हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button