ज्ञान भंडार

11 नवम्बर 2018: जाने आपकी राशि क्या कहती है

मेष:- आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। आपके लिए सलाह है कि क्रोध और वाणी पर संयम रखें नहीं तो घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।

वृषभ:- शारीरिक तथा मानसिकरूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। हो सके तो किसी नए कार्य का आरंभ आज ना करें। खान-पान में विशेष ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी आशंका है। योग-ध्यान लाभप्रद होगा।

मिथुन:- आज के दिन आप मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा।

कर्क:- गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन आपके लिए आनंददायक होगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा।

सिंह:- आज शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतानो की और से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात आनंददायी होगी। धार्मिक और परोपकार के कार्य आप करेंगे।

कन्या:- आज कई बातों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिवार के सदस्यो के साथ अनबन रहेगी। किसी भी दस्तावेज पर ध्यान से हस्ताक्षर करिएगा। धन खर्च होगा।

तुला:- आज का दिन शुभ है, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक:- अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

धनु:- आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजीकी कृपा रहेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर:- धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजनों और मित्रों के साथ अनबन होगी। धनहानि और मानहानि का योग है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। वाणी पर संयम रखिएगा।

कुंभ:- लाभों से आपका आनंद दुगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। आय बढेगी। प्रवास का आयोजन होगा।

मीन:- आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बडे़ एवं पिता की ओर से लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button