ज्ञान भंडार

11 ऐप डेवलप कर चेन्नई के श्रवण और संजय देश के ‘बाल करोड़पति’

shravannsanjay_15_04_2016नई दिल्ली। चेन्नई के रहने वाले दो बच्‍चों ने कमाल कर दिया है। 12 और 14 साल की छोटी सी उम्र में उन्होनें ऐप डेवलप करने का खुद का बिजनेस शुरू कर दिया और आज वे बॉस बने हुए हैं। इन्‍हें देश का ‘बाल करोड़पति’ कहा जाए, तो गलत नहीं होगा।

अपने कारनामों के कारण वे दोनों फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग से भी मिल चुके हैं। 14 साल के श्रवण कंपनी के प्रेसिडेंट, जबकि 12 साल के संजय सीईओ हैं। दोनों की उम्र कम है, इसलिए भारतीय कानून के मुताबिक इनकी कंपनी परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर पंजीकृत की गई है।

इसके बावजूद श्रवण और संजय भारत से सबसे छोटे उद्यमी हैं। दोनों ने मिलकर वर्ष 2011 में ‘गो डाइमेंशन्स’ ऐप लॉन्च किया था। दोनों ही बच्‍चे दिखने में जितने छोटे हैं, बेहतरीन ऐप बनाने में उतने ही माहिर हैं। अब तक दोनों बच्‍चों ने 11 ऐप डेवलप किए हैं।

इनकी एप्लिकेशन एप्पल प्ले स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर मौजूद हैं। इस ऐप के करीब 35 हजार से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। अपनी प्रतिभा के कारण दोनों आईआईएम-बेंगलुरु और टेडेक्ट कॉन्फ्रेंस में प्रजेंटेशन दे चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button