अपराधदिल्ली

12 वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग भाई ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

दिल्ली के आजादपुर में एक नाबालिग ने भाई के रिश्ते को कलंकित कर दिया। 12 वर्षीय किशोर ने आठ साल की मासूम बहन के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। उसका ऑपरेशन किया गया है, इसके बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल बुधवार को बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीड़ित इतनी छोटी बच्ची से मिलना बेहद दुखद है। सगे भाई से मिली यह पीड़ा बच्ची के लिए बेहद कष्टदायी है। 

पीड़िता के माता-पिता गरीब दैनिक मजदूर हैं। आयोग बच्ची की आर्थिक मदद करेगा और उसे मुआवजे के लिए अदालत में केस दाखिल करेगा। देश में महिलाओं खासकर बच्चियों के साथ खिलाफ अपराध रोकने के लिए सरकारों को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button