12 साल के बच्चे ने लिखी 135 किताबें

लखनऊ : एक 12 वर्षीय बच्चा है। वो राइटर है। 135 किताबें लिख चुका है। नाम मृगेंद्र राज है। यूपी के अयोध्या के रहने वाले हैं। 12 साल मृगेंद्र अब तक 135 से ज्यादा किताबें लिख चुके हैं। मृगेंद्र राज का कहना है कि बचपन से ही उन्हे लिखने का शौक है। महज 6 साल की उम्र में ही किताब लिखना शुरू कर दिया था उन्होंने। पहली किताब कविताओं का एक संकलन थी। रामायण के 51 किरदारों को लेकर उनका विश्लेषण करते हुए भी एक किताब लिखी हैं उन्होंने।
हर किताब में करीब 25 से 100 पन्ने हैं। यहां तक कि राज ने बताया कि उन्हें लंदन स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ रिकॉर्ड्स से डॉक्टरेट करने के लिए भी ऑफर मिला है। मृगेंद्र राज का सपना एक लेखक बनने का है। उनकी मां अध्यापिका हैं। वो अपने बेटे के बारे में बात करते हुए बताती हैं, ‘मृगेंद्र को बचपन से ही पढ़ने-लिखने का शौक है। हम लोगों ने भी बेटे को प्रोत्साहित किया।’ मृगेंद्र के पिता जी स्टेट के चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग में काम करते हैं। मृगेंद्र का कहना है कि वह बड़ा होकर एक प्रसिद्ध लेखक बनाना चाहता है। यहां तक कि कई विषयों को लेकर ज्यादा से ज्यादा किताबें लिखना चाहता है।