पंजाबराष्ट्रीय

भारत की जेलों में बंद 12 पाकिस्तानी कैदी रिहा, अटारी सीमा के रास्ते वतन लौटे

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान के बीच बनते-बिगड़ते संबंधों के बीच दोनों देशों की जेलों में बंद कैदियों की रिहाई का क्रम जारी है। भारत की विभिन्न जेलों से रिहा हुए 12 पाकिस्तानी कैदियों को गुरुवार को पाकिस्तान भेजा गया। इनमें छह मछुआरे और छह आम नागरिक शामिल हैं। छह पाकिस्तानी गुजरात की जेलों में, तीन अमृतसर, एक पश्चिम बंगाल और एक जम्मू की जेल में बंद था। अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा के रास्ते इन्हें पाकिस्तान रवाना किया गया है। पाक रेंजरों ने इन्हें रिसीव किया। अटारी सीमा पर पंजाब पुलिस के प्रोटोकाल आफिसर अरुण माहल के अनुसार छह पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से बार्डर पार करने के मामले में पकड़े गए थे। इसके अलावा अन्य छह मछुआरे हैं। करीब सात साल की सजा भुगतने के बाद वे पाकिस्तान लौटे।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए भारतीय सैन्य ठिकानों की जासूसी करने वाले सैनिक बलराज सिंह को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पता चला है कि आरोपित पुणो में तैनात है। एसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जल्द पुणो स्थित सेना के हैड क्वार्टर को इस बारे में लिखा जाएगा। दरअसल, जानाकरी मिली थी कि मुहावा गांव निवासी बलराज सिंह और उसका साथी रछपाल सिंह आइएसआइ के लिए भारतीय सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहे थे। बलराज सेना में रहते हुए वाट्सएप और अन्य सोशल साइट्स के जरिए आइएसआइ को दस्तावेज और नक्शे भेज रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रछपाल को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया था और अब बलराज की पुलिस को तलाश है।

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से फिरोजपुर सेक्टर में सीमा के पास खेत में फेंकी सवा छह किलो हेरोइन भारतीय सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बरामद की। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि फिरोजपुर सेक्टर में भारत-पाक सीमा के जरिये पाक तस्करों ने हेरोइन की खेप भेजी है। इस पर बीएसएफ जवानों ने सर्च आपरेशन चलाकर सवा छह किलो हेरोइन बरामद की।

Related Articles

Back to top button