![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/WhatsApp-Image-2019-01-12-at-10.04.40-AM-1.jpg)
उत्तर प्रदेशब्रेकिंगस्पोर्ट्स
12वीं राष्ट्रीय कुंगफू : यूपी 23 स्वर्ण सहित 56 पदकों के साथ उपविजेता
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/WhatsApp-Image-2019-01-12-at-10.04.40-AM-1.jpg)
इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों के 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस आशय की सूचना यूपी कुंगफू सघ के महासचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि लखनऊ के आकाश आनंद ने पिछले बार के चार स्वर्ण पदक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 6 स्वर्ण पदक जीतते हुए चैंपियन ऑफ द चैंपियन अवार्ड पर कब्जा बरकरार रखा। वहीं लखनऊ की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी त्रिपाठी ने भी अपने पिछले वर्ष के तीन पदकों का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार चार स्वर्ण व एक रजत पदक जीतते हुए बेस्ट प्लेयर फीमेल अवॉर्ड जीता।
पदक विजेता इस प्रकार हैंः-
आकाश आनंदः छह स्वर्ण, खुशी त्रिपाठीः 4 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक, उमंग श्रीवास्तवः दो स्वर्ण, दो रजत, अदिति सिंहः एक स्वर्ण, आदित्य कुमार सिंहः एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक, आशुतोष पांडेः एक स्वर्ण, पूजा भारतीः एक स्वर्ण, कौशिकी मिश्राः एक रजत, ज्योति मिश्राः एक रजत, शशांक सिंहः एक रजत, युवराज मिद्धाः एक रजत, संस्कृति त्रिपाठीः एक कांस्य, शिवांशः एक कांस्य पदक ( सभी लखनऊ)।
अयान अलीः एक स्वर्ण पदक, दिलीप कुमारः एक रजत, पंचम लालः एक रजत, पंकज कुमारः एक रजत, गोविन्द पांडेः एक रजत, अथर्व कुमारः एक रजत, सत्यम गुप्ताः एक रजत, स्वातिःएक रजत, आर्यन चौधरी: एक रजत, योगेश गुप्ताः एक रजत, आराधना कुमारीः एक कांस्य (सभी कौशांबी)।
सुहानी सिंहः एक स्वर्ण पदक, सत्याः दो स्वर्ण, अंशिका मिश्राः एक स्वर्ण, कृतिका सिंहः एक स्वर्ण, विनायक सिंहः एक स्वर्ण, आयुषवेद यादवः एक रजत, नीतू जायसवाल: एक रजत, सोनालीः एक रजत, श्रद्धाः एक रजत, दिव्याः एक रजत, रुचिन द्विवेदीः एक रजत, हर्षिता सिंहः एक रजत, अनुराग केवटः एक रजत, प्रशांत गौतम: एक रजत, सक्षमः एक रजत, रितेश मिश्राः एक कांस्य, मिर्ज़ा अब्दुल्लाहः एक कांस्य, अनु कुमारीः एक कांस्य पदक (सभी जौनपुर)।