अद्धयात्मफीचर्ड

13 मार्च का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सहयोगियों की मदद ले सकते हैं। नया रोजगार शुरू करना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। समस्याओं को सुलझाने में आसानी होगी। शादीशुदा जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी।

वृषभ — प्रयासों में सफलता मिलेगी। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें। पुराने निवेश आज लाभदायक सिद्ध होंगे। कर्ज को खत्म करने में आसानी होगी। नयी नौकरी चाह रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

मिथुन — परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग के मामलों में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पुराने दोस्तों की मदद मिलेगी। अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का बखूबी प्रयोग करेंगे।

कर्क — अपने परिवार का बखूबी ध्यान रखेंगे। व्यापारिक समझौते में थोड़ी समस्या हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में नुकसान होने की आशंका है। मन बेचैन रहेगा। अपने भीतर की बातें लोगों को न बतायें।

सिंह — सभी काम आसानी से बनेंगे। यात्राओं का बखूबी फायदा उठा पायेंगे। सम्पर्क और सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई के लिये कोई योजना बना सकते हैं। परिवार में धन लाभ हो सकता है। मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है।

कन्या — कर्ज के लेन-देन से बचना चाहिये। वाहन सम्भालकर चलायें। अपने लोग पराये जैसा व्यवहार न करें। व्यापार में प्रतिकूल परिस्थितियाँ हो सकती है। अपने क्रोध में नियन्त्रण रखना होगा। कफ की समस्या हो सकती है।

तुला — सम्पत्ति के कार्यों में लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों मे सफलता मिलेगी। अच्छे उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्से लेंगे।

वृश्चिक — पब्लिक लाइफ से जुड़े लोगों को सोच-समझकर बातें करनी चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। मन को नकारात्मक विचारों से दूर रखना उचित होगा।

धनु — चित्त में गम्भीरता और प्रसन्नता रहेगी। प्रियजनों से मुलाकात होगी। मित्रों के जीवन में कुछ अच्छी घटना हो सकती है। घर वालों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थितियां लाभकारी रहेगी।

मकर — लव लाइफ काफी सुखदायक रहेगी। जॉब के लिये किसी दूसरी जगह जाना पड़ सकता है। उधार लेन-देन को टालना उचित रहेगा। अपने काम पर पूरा फोकस नहीं कर पायेंगे। खर्चों में कमी आयेगी।

कुम्भ — घर में मेहमान आ सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में जबरदस्त लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। सन्तान की प्रगति से मन हर्षित रहेगा।

मीन — नये अनुबन्ध शुरू हो सकते हैं। व्यवसाय में समस्यायें आ सकती है। कार्यक्षेत्र में नया परिवर्तन करना हितकारी नहीं होगा। पर्सनल लाइफ थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। लापरवाही की भारीभरकम कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button