अद्धयात्म

14 अक्टूबर आर्थिक राशिफल : देखें कैसा रहेगा करियर और पैसों के मामले में आज का दिन

14 अक्टूबर आर्थिक राशिफल : देखें कैसा रहेगा करियर और पैसों के मामले में आज का दिनमेष:

आज न चाहते हुए भी कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है जो दूसरों के लिए असुविधाजनक हो सकता है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है।

वृषभ:

रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। दोपहर तक आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे लेकिन कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है।

कर्क:

आज सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर आदि से मिलना बेहतर रहेगा उसके बाद आप अपने रूटीन काम करें।

सिंह:

इन दिनों आपका सबकुछ अच्छा ही चल रहा है। कारोबार की स्थिति भी सुधरती जा रही है। किसी बड़े अधिकारी की वजह से नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत रहेगी।

कन्या:

किसी समय आप जब अच्छे मूड में रहते है तो अपने चहेतों का भला करने में पीछे नहीं रहते हैं। इसका लाभ वे चापलूस भी उठा लेते हैं जो वास्तव में पीछे जाकर आपकी बुराई करते हैं।

तुला:

किसी परीक्षा प्रतियोगिता के लिए आपको तैयार रहना है, अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई रिसर्च या कुछ जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो दिन के समय ही इसे पूरा करें।

वृश्चिक:

व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें। किसी अच्छे समाचार मिलने से निराशा भी खत्म होगी।

धनु:

आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद के मामले में कुछ लोग परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर:

आज का दिन कुछ जानकारीपूर्ण और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे लोगों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नज़र आएगा।

कुंभ:

इस समय अपने कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता भी बढ़ा सकते हैं। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है।

मीन:

आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button