
मेष — आज के दिन आपको व्यापार-वाणिज्य में सावधानी रखनी होगी। महत्वपूर्ण निर्णयों में कार्य बिगड़े नहीं एवं अपयश न मिले, ध्यान रखें। शेयर बाजार एवं कमोडिटी में व्यय हो सकता है। पारिवारिक शान्ति बनाए रखने के लिए हो सके उतना योगदान दें।
वृषभ — आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति शान्त रहेगी। शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं पुराने रोगों में राहत मिलेगी। नौकरी में परिश्रम एवं लगाव रखें, उच्च अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। वांछित वस्तु की प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
मिथुन — आज आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पुराने एवं जटिल रोगों से मुक्ति मिलेगी। पत्नी से पूर्ण स्नेह मिलेगा। सन्तति से सम्मान एवं सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने दैनिक व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे एवं व्यापार में वृद्धि होगी।
कर्क — आज के दिन किसी बात को लेकर मन में निराशा, असंतोष, आलस्य एवं उदासीनता रह सकती है। गलत निर्णयों से कार्य बिगड़े नहीं इस बात का ध्यान रखें। पूर्व में प्रारम्भ किये गए कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। शारीरिक कमज़ोरी रहेगी।
सिंह — आज का दिन आपको कई पारिवारिक कठनाइयों व समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद या शाब्दिक युद्ध सा माहौल हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य विघ्न या रुकावट के साथ पूर्ण हो सकेंगे। थोड़ा धैर्य रखें।
कन्या — आज आपको आपके रुके हुए तथा महत्वपूर्ण शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में व्यापार की वृद्धि होगी, दैनिक आमदनी में भी वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य में रहत हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला — आज विद्यार्थियों को लेखन कार्य में रूचि अधिक रहेगी। दैनिक व्यवसाय में दीर्घदृष्टि एवं साहस के आधार पर सफलता मिलेगी। मित्रों से आर्थिक सहकार एवं सकारात्मक सलाह-सूचन मिलेगा। स्त्रियों से महत्व के कार्य कर पाएंगे।
वृश्चिक — आज का दिन आपके लिए अधिकतर शुभ फल देने वाला व्यतीत होगा। विवाह के कार्यों में शीघ्रता आएगी। पुराने शत्रु से समाधान संभव हो सकता है, जिसमें बड़े भाई से मदद मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात एवं धनलाभ प्राप्त होगा।
धनु — आज के दिन आपको वाहन खरीदने के लिए सहायता आसानी से प्राप्त हो सकती है। विरोधीपक्ष निर्बल ही रहेगा। व्यापार में आज आप विस्तार करना चाहते हैं तो एक बार वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर — आज आप नकारात्मक विचार या निर्णय कर सकते हैं। अपने क्रोधी अवस्था में बोले गए शब्दों से किसी को मानहानि हो सकती है। आतंरिक शक्ति का अभाव रहने से निर्णय शक्ति कमज़ोर रहेगी। धर्म के प्रति अरुचि रहेगी।
कुम्भ — आज पूरा दिन आपके लिए लाभदायक व्यतीत होगा। जीवनसाथी से सम्मान एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। साझेदार की ओर से साझेदारी में व्यवसाय के महत्वपूर्ण निर्णय हो सकेंगे। सामाजिक स्तर पर सम्मान के सहयोग प्राप्त होगा।
मीन — आज का दिन आपका प्रगतिवाला साबित होगा। भौतिक चीज़ों या वस्तुओं की खरीदी कर पाएंगे। व्यापार में नए-नए एवं छोटे-छोटे नुस्खे आपको लाभ देंगे। इच्छित कार्यों की आकांक्षा शीघ्र ही पूर्ण होगी एवं सफलता भी मिल सकेगी।