15 मिनट की जरा सी धूप में होने लगे सनबर्न, तब काम में लें चाय की पत्ती
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/01/0_1443768968-2.jpg)
क्या आपकी स्किन हद से ज्यादा सेंसटिव है? जरा सी धूप में आपको सनबर्न हो जाता है? अगर हां, तो चाय की पत्ती से पाएं सनबर्न से छुटकारा…
1- चाय की पत्ती में हाई टैनिक एसिड होता है जो कि सनबर्न को ठीक करने में कारगर है। चाय और एलोवेरा यूज करें। एलोवेरा की पत्तियों का पेस्ट बनाएं। एक कप पानी में चार चम्मच काली चाय डालकर उबालें। ठंडा होने दें। फ्रिज में रखकर ठंडा कर सकती हैं। इस पानी को छानकर उसमें एलोवेरा पेस्ट मिला दें। इसे सनबर्न पर लगाएं। काफी आराम मिलेगा।
2- चाय और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट तैयार करें। चाय उबाल लें। ठंडा होने दें। इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं। सूख जाए तब इसे पानी से धो लें।
3- चाय, पुदीना और आलू से पेस्ट बनाएं। गरम पानी में चाय की पत्ती उबालें। इसमें आलू और पुदीने की पत्ती का पेस्ट मिक्स करें। जलन और स्किन रेशेज में आराम मिलेगा। 4- पानी में चाय की पत्ती उबालकर ठंडा कर लें। उसमें ठंडा दूध मिक्स कर स्किन पर लगाएं। 5- चाय और दही का उपयोग भी कर सकती हैं। ठंडे दही में चाय का पानी मिक्स करें। सनबर्न त्वचा पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद धो डालें।