अन्तर्राष्ट्रीय

सोमालिया के पास जहाज MV लीला हाइजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर

नई दिल्ली: सोमालिया के पास MV लीला जहाज को हाईजैक करने की खबर सामने आई है। बता दें कि इस जहाज में करीब 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार है।

जानकारी के मुताबिक, यह जहाज सोमालिया के तट के पास से हाईजैक हुआ है। सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है और इसका नाम जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ है। इस पर चालक दल के 15 भारतीय सदस्य सवार हैं। वहीं अब भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ संचार स्थापित किया गया है।

Related Articles

Back to top button