लखनऊस्पोर्ट्स

राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग में हिस्सा लेंगे केडी सिंह बाबू स्टेडियम के 15 खिलाड़ी

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के 15 खिलाड़ी मुजफ्फरनगर में 11 से 14 नवम्बर तक होने वाली राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली नेशनल व खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। चयनितों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव रंजीत सिंह और उपक्रीड़ाधिकारी/प्रशिक्षक अरविंद सिंह कुशवाहा ने शुभकामनाएं दी।
चयनित इस प्रकार हैंः-
बालिका: रितू सिंह (अंडर-17, 40 किग्रा), शगुन सिंह (अंडर-19, 45 किग्रा), राधा सोनी (अंडर-17, 45 किग्रा), नैंसी मौर्या (अंडर-17, 49 किग्रा), आस्था सिंह (अंडर-17, 55 किग्रा), प्रियंका मौर्या (अंडर-19, 55 किग्रा), खुशबू यादव (अंडर-17, 59 किग्रा), संजना गुप्ता (अंडर-17, 64 किग्रा), विजय लक्ष्मी (अंडर-19, 71 किग्रा), सोनम यादव (अंडर-17, 76 किग्रा)।
बालकः आशुतोष कुमार यादव (अंडर-17, 55 किग्रा), सर्वज्ञ सिंह (अंडर-19, 61 किग्रा), जैद अली खान (अंडर-17, 67 किग्रा), विनयलाल यादव (अंडर-17, 73 किग्रा), विशाल यादव (अंडर-19, 81 किग्रा)।

Related Articles

Back to top button