अद्धयात्मफीचर्ड

16 अप्रैल का राशिफल: जानिये आज कैसा रहने वाला है आपका दिन…

मेष — कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और वर्चस्व बढ़ेगा। बुद्धि और विवेक का अच्छा प्रयोग करेंगे। नयी योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। अपनी योग्यता से कठिन काम आसानी से सिद्ध करेंगे।

वृषभ — ईमानदारी से कार्य करना बेहतर होगा। रिश्तों को लेकर काफी पजेसिव रहेंगे। करियर में परिवर्तन हो सकता है। यात्रा को लेकर के आज प्रयोग न करें। आपकी उत्पादकता में वृद्धि होगी।

मिथुन — पार्टनरशिप से जुड़े लोगों को घाटा हो सकता है। मन में अजीब से डर की भावना घर कर सकती है। जीवन में किसी तरह का बदलाव न करें। कीमती वस्तु गुम होने की आशंका है। सेहत को लेकर धन खर्च हो सकता है।

कर्क — व्यापार में अच्छी तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। रोमांटिक लाइफ काफी अच्छी रहेगी। अपनी क्षमताओं का अच्छा इस्तेमाल कर पायेंगे। शरीर में शानदार ऊर्जा रहेगी।

सिंह — कोई परिचित व्यक्ति आपके साथ छल कर सकता है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने का प्रयास करें। जॉब में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। करियर में चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कन्या — मन संयमित रखने का प्रयास करें। बच्चों की शिक्षा को लेकर काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रिय जनों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आपकी मेहनत आज सफल होगी। गम्भीर विषयों को लेकर उत्साहित रहेंगे।

तुला — मन की बातों को किसी से शेयर न करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। रिश्तों की मर्यादा भंग न होने दें। धन की कमी आ सकती हैं। बीपी और शुगर के रोगियों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक — समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपकी पदोन्नति हो सकती है। बॉस से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें।

धनु — नये अनुबन्ध कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। परिवार का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिये तैयार रहेंगे। जोखिम भरे निवेश की योजना बनाने से बचें।

मकर — रिश्तों की परेशानियाँ दूर होंगी। शारीरिक रूप से काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। जॉब की तकलीफें कम होंगी। रचनात्मक विषयों में रुचि जागृत होगी। परिस्थितियों के अनुकूल कार्य करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भ — धन के मामले में कोई जोखिम लेंगे। लोग आपके काम को काफी गलत तरीके से देखेंगे। मानसिक रूप से तनाव ले सकते हैं। मनोबल कमजोर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कम हो सकता है।

मीन — काम का तनाव कम होगा। समय आपके अनुकूल रहेगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। शानदार सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। बड़े भाई-बहनों का व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। लोग आपके व्यवहार से काफी आकर्षित रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button