16 जुलाई 2017 रविवार का राशिफल
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/07/new-year-5-620x400.jpg)
वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि व्यापार में वृद्धि होने के साथ सौदे लाभदायक साबित हो सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होने की संभावना है। बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्य जीवन में संतोष और आनंद रहेगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान- सम्मान हासिल होगा। वैवाहिक योग है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन (Gemini): आपका शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी – व्यवसाय में आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा। पिता से लाभ हो सकता है। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।
सिंह (Leo): आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। गलत विचार आपको गलत मार्ग पर न ले जाए, उसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। इष्टदेव का नाम स्मरण करें। आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे।
कन्या (Virgo): गणेशजी की कृपा से दांपत्य जीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदारी का योग है। विपरीत लिंगी के व्यक्तियों के साथ परिचय प्रणय में बदल सकता है। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ हो सकता है।
तुला (Libra) : गणेशजी कहते हैं कि आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के भी तबीयत में सुधार होने की उम्मीद है। घर में सुख- शांति के वातावरण रहेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिल सकता है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।
वृश्चिक (Scorpio): आज यात्रा का आयोजन न करें, यह सलाह गणेशजी देते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में चिंतित रहेंगे। संतानों के सम्बंध में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। हालाकि वित्तीय आयोजन के लिए यह समय अच्छा है। किसी विवाद में न पड़ें। शेयर- सट्टा का लालच हानि पहुंचा सकता है।
धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव हो सकते हैं। मन में उठनेवाली परेशानियों से आप मानसिक रूप से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अनिद्रा सता सकती है। जलाशयों से बचकर रहना हितकर है।
मकर (Capricorn) :आज आप अपने शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। नए काम शुरू कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। आप हर काम तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ हो सकता है। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवा सकते हैं। मित्रों, स्वजनों और भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी। आप पर गणेशजी की कृपा है।
कुंभ (Aquarius): गणेशजी बताते हैं कि मन में दुविधा खड़ी होने से आप कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। नकारात्मक विचार से दूर रहने के लिए गणेशजी कहते हैं।
मीन (Pisces) : आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके अंदर चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिल सकती है। धार्मिक व मांगलिक प्रसंगों में जा सकते हैं। कोई निर्णय लेते हुए दुविधा अनुभव हो तो, निर्णय स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। परिवार के साथ मिष्ठान्न भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।