अद्धयात्म

16 अक्टूबर आर्थिक राशिफल: करियर और पैसों के मामले में आज ये राशि के लोग रहेंगे आगे

16 अक्टूबर आर्थिक राशिफल: करियर और पैसों के मामले में आज ये राशि के लोग रहेंगे आगेमेष:

आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। संध्याकाल के समय आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे।

वृषभ:

आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब है। आलस्य का भी त्याग करें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन:

आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें।

कर्क:

भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।

सिंह:

नीजि संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे।

कन्या:

साथ काम करने वालों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा।

तुला:

आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा। लेकिन नीजि संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं।

वृश्चिक:

शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु:

सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा।

मकर:

आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजर सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है।

कुंभ:

किसी अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी विवाद ना हो, ध्यान रखें। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अचानक व्यवसाय से संबंधित अतिथि के आ जाने से खर्चा बढ़ सकता है।

मीन:

नयी प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ बूझ से निवेश करें। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी।

Related Articles

Back to top button