मनोरंजन

17 साल की उम्र में पहली बार प्रियंका को मिला था प्यार में धोखा

बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने अब अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी कर ली है। उनकी शादी ठीक वैसे ही हुई जैसे किसी परियों की कहानी में होती है। रॉयल लुक से लेकर रंगीन लाइट्स से सजा उम्मेद महल..। प्रियंका की शादी बिल्कुल परफेक्ट थी। शादी के बाद बैक-टू-बैक 3  शानदार रिसेप्शन से प्रियंका कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियों में छाई रहीं। आज प्रियंका को अपने सपनों का राजकुमार मिल चुका है लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि पहली बार प्रियंका का दिल बहुत ही छोटी सी उम्र में टूटा था।

17 साल की उम्र में पहली बार प्रियंका को मिला था प्यार में धोखाइस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि पहली बार उनका दिल 17 साल की उम्र में टूटा था। जब वो मिस वल्ड भी  नहींबनी थीं। उन्होंने कहा…मैं उस वक्त बहुत छोटी थी..17 साल की उम्र में मेरा दिल टूटा था..मैं पूरी तरीके से सदमें में थी। मुझे अहसास नहीं था कि मैं कितनी बुरी तरह से पीड़ित हूं…बहुत मुश्किल से मैंने खुद को संभाला था..हम एक धोखे की वजह से किसी से प्यार करना या जीना नहीं छोड़ सकते..।

गौरतलब है कि प्रियंका का नाम बॉलीवुड में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हरमन बावेजा के साथ जुड़ चुका है लेकिन सच्चा जीवन-साथी उन्हें निक के रुप में मिला। प्रियंका और निक 1-2 दिसंबर को उम्मेद महल में फेरे लिये थे। 3 महीने एक दूसरों को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। काम की बात करे तो प्रियंका फिलहाल स्काई इज पिंक की शूटिंग में बिजी हैं।

Related Articles

Back to top button