अद्धयात्मफीचर्ड

18 दिसम्बर का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल

मेष — आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। बॉस के साथ वैचारिक तनाव उत्पन्न होगा। पिता को लेकर के कुछ चिन्ता रहेगी। आपके विचारों में ओज रहेगा। सन्तान के मन में आपके प्रति गर्व और सम्मान का भाव प्रबल होगा।

वृषभ — स्वास्थ्य कुछ कमजोर सा रह सकता है। कुछ सरकारी कार्य अटक सकते हैं। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उचित मान न मिलने से व्यथित हो सकते हैं। गैर-जिम्मेदाराना रुख आप पर भारी पड़ सकता है।

मिथुन — आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। संवाद से कई मामलों को सुलझा लेंगे। कार्य पूरे तो होंगे पर उसमें समय लगेगा। व्यवसायिक रूप से समय अनुकूल रहेगा। भविष्य के लिये योजनायें बनायेंगे। निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क — घर में अतिथि आ सकते हैं। धन उधार देने से बचें। परिजनों से वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियाँ बढ़ेगी। कड़वी जबान बोलने से लोग आपके आलोचक हो सकते है। हड्डियों में तकलीफ हो सकती है।

सिंह — आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान और यश प्राप्त होगा। भाग्य में वृद्धि होने के योग प्रबल हैं। किसी पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। कई स्तोत्रों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

कन्या — सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आज खर्च आय के स्तर से कहीं ज्यादा बढ़ सकता है। कर्ज के जाल में फँसने से बचें। आपके प्रयासों में मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने के योग कम है। कीमती वस्तुयें चोरी हो सकती है।

तुला — पुराने फँसे हुये धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिये दिन जबरदस्त उन्नतिकारक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। किसी ऑफिसियल कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक — कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी बातों को पर्याप्त तवज्जो मिलेगी। किसी सामजिक समारोह का हिस्सा बन सकते है। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कानून और विज्ञान से जुड़े लोगों को नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

धनु — राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व और दबदबा बढेगा। दाम्पत्य जीवन सुखदायी रहेगा। काफी लोगों की मदद आपके द्वारा होगी। मुकदमेबाजी के मामले सुलझ सकते हैं।

मकर — आपको कोई बात बुरी लग सकती है। पुराने रोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। गुस्से पर नियन्त्रण रखना हितकारी होगा। आपकी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। वाहन धीमी गति से चलायें।

कुम्भ — विवाह के योग प्रबल हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। कारोबार में आकर्षक डील मिल सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में उच्च पद और सैलरी बढ़ने के योग हैं।

मीन — स्थाई सम्पत्ति में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। बेरोजगार लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। कड़ी मेहनत से लक्ष्य सिद्ध होंगे। सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button