टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

श्रीलंकाई नौसेना के जाल में फंसे 18 भारतीय मछुआरे, सीमा पार करने के आरोप किये गए गिरफ्तार

नई दिल्ली: श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने सीमा पार करने के आरोप में तमिलनाडु (Tamil Nadu) के रामनाथपुरम (Ramanathapuram) के 18 मछुआरों (Fishermen) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मछुआरों के दो नावें भी जब्त कर लिया गया है।

इससे पहले 13 जनवरी को भी श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। श्रीलंका का कहना था कि ये लोग अवैध तरीके से श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में शिकार कर रहे थे।

आपको बता दें, श्रीलंका और भारत के बीच मछुआरों का मुद्दा गतिरोध का कारण बना हुआ है। श्रीलंका की नौसेना के कर्मी पाक जलडमरुमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी तक करते हैं और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से दाखिल होने का आरोप लगा कर उनकी नौकाएं जब्त कर लेते हैं तथा इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

पाक जलडमरुमध्य तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच एक संकरा जल क्षेत्र है और मछली पकड़ने का एक प्रमुख जलक्षेत्र है। पिछले साल, श्रीलंका की नौसेना ने कुल 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और मछली पकड़ने की उनकी 35 नौकाओं को जब्त किया था।

Related Articles

Back to top button