ज्ञान भंडार

19 अप्रैल का लव राशिफल: प्रेम के मामले में किसका दिन गुजरेगा अच्छा, जानिए

मेष –
प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। उनके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

वृष –
दिन प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है। दोपहर बाद स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आप अपने प्रिय के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।

मिथुन –
प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। लेकिन लड़ाई-झगड़े से दूर रहना होगा। प्रियतम की भावनाओं का ख्याल रखें। वहीं दांपत्य जीवन से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं।

कर्क –
प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेना होगा, अन्यथा जीवनसाथी बेवजह आपसे नाराज हो सकता है।

सिंह –
दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी। रिश्ते बेहतर होंगे। वहीं प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रियतम को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

कन्या –
प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा लेकिन जिन लोगों के घर में विवाह की बात चल रही है, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी बात को लेकर आपकी बात बिगड़ने की संभावना होगी।

तुला –
दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में रोमांस और प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज निराशा हो सकती है और उनकी झड़प हो सकती है।

वृश्चिक –
दांपत्य जीवन में खुशी भरा समय दिखाई देगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रियतम से किसी खास बात पर चर्चा हो सकती है।

धनु –
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन से थोड़ी निराशा हो सकती है। जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर मतभेद होने की संभावना है।

मकर –
प्रेम जीवन के दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सुख रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।।

कुंभ –
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य मामलों में जीवनसाथी से विचार-विमर्श हो सकता है। जहां तक प्रेम जीवन जी रहे लोगों का सवाल है तो उन्हें भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मीन –
प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद दिन बढ़िया रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button