ज्ञान भंडार

19 फरवरी का लव राशिफल: प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष राशि
प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और दांपत्य जीवन में आपका जीवन साथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकता है।

वृषभ राशि
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा लेकिन कुछ ऐसे लोग होंगे जो आप के विरोध में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

मिथुन राशि
आपके दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी। आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी उत्तम है।

कर्क राशि
प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। प्रियतम से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके जातकों के लिए दिन सामान्य बीतेगा।

सिंह राशि
अपने प्रियतम के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। प्रियतम से मिलना होगा। अगर कोई शिकवा-गिला है तो वह दूर हो सकता है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा बीतेगा।

कन्या राशि
आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं।

तुला राशि
प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के माध्यम से आपको कोई लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार करेगा। आपको इससे खुशी मिलेगी।

धनु राशि
दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे। प्रेम जीवन में कड़वाहट आ सकती है। प्रियतम को आपके ऊपर शक हो सकता है।

मकर राशि
दांपत्य जीवन की बात हो या आपके प्रेम जीवन की, दोनों के लिए बुधवार का दिन शानदार हैं। जीवनसाथी अथवा प्रेमसाथी के साथ आज प्यारभरी बातें होंगी।

कुंभ राशि
प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं।

मीन राशि
प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button