व्यापार
19 हजार करोड़ में बिकी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
![19 हजार करोड़ में बिकी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/12/Reliance-Infrastructure_5.jpg)
नई दिल्ली (एजेंसी)। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का मुंबई का पावर बिजनेस 18800 करोड रुपए में अदानी ट्रांसमिशन को बेचने का समझौता होने के समाचार मिले हैं| दोनों कंपनियों के बीच गुरुवार को एक समझौता हुआ है| जिसमें रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का मुंबई पावर बिजनेस की हिस्सेदारी बेचने के लिए अडानी ट्रांसमिशन के साथ समझौता हुआ है।
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने मुंबई स्टॉक एक्सचेंज को इस आशय की सूचना दे दी है। इस समझोते में पावर जनरेशन ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर इस समय कर्ज के बोझ से दबी हुई है। इस समझौते के बाद रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को जो राशि मिलेगी, उससे कंपनी के पास 3000 करोड़ रुपया नगद मिल जायेगा। कर्ज चुकाने के लिए कंपनी इसका उपयोग करेगी।