छत्तीसगढ़राज्य

सवा दो करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम पूर्ण, 21 तक 5 करोड़ नामों का लक्ष्य होगा पूर्ण

रायपुर : राजधानी के तिलकनगर गुढि?ारी स्थित बालाजी मंदिर में चल रहे 5 करोड़ विष्णु सहस्रनाम’ महोत्सव के आज दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने सवा दो करोड़ से ज्यादा मंत्रों का जाप कर मानव और विश्व कल्याण की कामना गोविंदा से की. यह आयोजन 21 दिसंबर की शाम तक चलेगा तब तक 5 करोड़ विष्णु सहस्रनाम का जप का संकल्प पूर्ण किया जाएगा.

आंध्रा एसोसिएशन के आयोजन समिति में शामिल के एस आचार्यलू, मोहन नायडू, टी श्रीनिवास रेडडी, पी एम भास्कर, वाय सी राव, एम श्रीनिवास ने बताया कि इस धार्मिक महोत्सव को लगातार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. दक्षिण भारतीयों के अलावा विभिन्न समाजों के भक्त भी आकर विष्णु सहस्रनाम पढ़कर इस यज्ञ में अपनी आहूति दे रहे हैं. टी श्रीनिवास रेडडी के मुताबिक कई मंदिरों के पुजारी समूह में आकर मंत्रों का जाप कर रहे हैं. महिलाओं का विशेष जत्था भी विष्णु सहस्रनाम पढ़कर पुण्य लाभ हासिल कर रहा है. आज रविवार को रात्रि तक सवा दो करोड़ मंत्रों का जाप हो चुका था.

जानते चलें कि पुराणों में लिखा है कि कलयुग में भगवत नाम स्मरण मात्र से ही भगवान की प्राप्ति होती है. इस भव्य एवं दिव्य 5 करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम पाठ करने वाले प्रत्येक भक्त पुण्य के भागीदार होंगे. एक बार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने पर 1000 नामों का वर्णन होता है. इस प्रकार 50,000 भक्तों द्वारा पाठ करने पर या 50 हजार बार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने पर 5 करोड़ की संख्या की प्राप्ति होगी. भक्तों के लिए निशुल्क पूजा में भाग लेने, ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है.

आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष जी.स्वामी के नेतृत्व में यह आयोजन हो रहा है इसलिए उन्होंने आंखों में पटटी बांध रखी है. संकल्प पूरा होने के बाद ही आंखों से पटटी खोली जायेगी. इस दौरान जी.स्वामी एकांतवास में हैं जबकि उनकी टीम पूरे आयोजन को संभाल रही है. विशेषकर महिलाओं की टीम ने जिस तरह बड़े आयोजन को संभाला है, वह पूरी तरह अनुशासित और प्रतिबद्ध है.

Related Articles

Back to top button