![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/10/horos-1569003063-1571144422.jpg)
मेष — आज नये कार्यों के लिए कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। उम्मीदों के मुताबिक़ परिणाम हासिल करेंगे। नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज प्रयास करें सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है।
वृषभ — पड़ोसियों के साथ झगड़ा होने की सम्भावना है। अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़ें। नये कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ नहीं है। शाम के समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वादिष्ट भोजन न मिलने से अरुचि उत्पन्न होगी।
मिथुन — मतलबपरस्त लोगों की संगत त्यागें, अन्यथा मुश्किल में फँस सकते हैं। दैनिक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। आज लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। चतुराई से कठिन कार्य भी अनुकूल कर लेंगे। चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रसन्नतादायक रहने वाला है।
कर्क — स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विदेशों से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज कार्य से सम्बन्धित यात्राएं शुभफलदायक नहीं रहेंगी। मन में कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। धैर्य और दृढ़-इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए अपने कार्य पूर्ण करें।
सिंह — आज पुरस्कार या उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। ढुलमुल रवैये के कारण लाभ के अवसर खो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता की अनुभूति होगी। गृहस्थ जीवन से सन्तुष्टता रहेगी। भाई-बहनों के साथ मधुर सम्बन्ध रहेंगे।
कन्या — कार्यस्थल में आपकी इज्जत बढ़ेगी। सामाज में आपके वर्चस्व और यश में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई ऊँचा पद सौंपा जा सकता है। परिवार में आनन्द-उत्साह का वातावरण रहेगा। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है।
तुला — आज कार्यक्षेत्र में व्यवहारकुशलता और चतुराई का परिचय दें। महत्वपूर्ण योजनायें लंबित हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। सरकारी कर्मचारियों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक — अनैतिक आचरण करने से बचें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। सावधानीपूर्वक समय बिताने की सलाह दी जाती है। अशान्त वातावरण के माहौल में रहना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आज सक्रिय होकर आपके विरूद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। दूर के प्रवास को आज टालना उचित रहेगा।
धनु — जीवन में नये परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। आज पुराने प्रेम से मुलाक़ात हो सकती है। परिजनों के बीच कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कारोबारी साझेदारों के साथ सम्बन्ध कमजोर न पड़ने दें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
मकर — आज मनोकामनाओं की पूर्ति होने के योग बन रहे हैं। थोड़े ही प्रयासों से दुर्गम कार्य सुलझाने में सफल रहेंगे। अधीनस्थ लोगों के सहयोग से व्यापार में अच्छी तरक्की होगी। मामा पक्ष से कुछ अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति की संभावनायें बन रही है।
कुम्भ — पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपके द्वारा लिये गए फैसले आप पर ही भारी पड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से जूझना पड़ेगा। विवादों से दूर रहना श्रेयस्कर होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को घाटा हो सकता है।
मीन — रिश्तेदारों और सम्बन्धियों के साथ अप्रिय घटना घट सकती है। आज कार्यों में उमंग और उत्साह की कमी प्रतीत हो रही है। आशंकित मन के कारण आज घर में भी खिन्न से हो सकते हैं। अपने मनोबल को गिरने न दें। वाहन और जमीन सम्बन्धी कागजातों को सुरक्षित रखें।