राष्ट्रीय

20 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश, कांग्रेस भी होगी सरकार में शामिल!

दस्तक टाइम्स/एजेंसी:  nitish-kumar-1446976428 (1)बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद महागठबंधन का चेहरा रहे नीतीश कुमार छठ पर्व के बाद 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा 36 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

वहीं बताया जाता है कि सरकार में कांग्रेस ने भी शामिल होने के संकेत दिए हैं। ये सालों बाद ऐसा मौका आया है जब कांग्रेस भी बिहार सरकार में साझीदार बनेगी।

जानकारों की माने तो नीतीश कुमार के साथ 36 सदस्यीय कैबिनेट 20 नंबवर को शपथ ग्रहण करेगी। नीतीश की कैबिनेट में लालू प्रसाद की आरजेडी से 16 मंत्री, जेडीयू से 15 मंत्री और कांग्रेस से पांच मंत्री बनाए जा सकते हैं।

बताया जाता है आरजेडी के कोटे से एक उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसमें लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव और आरजेडी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

इससे पहले बिहार कांग्रेस के प्रभारी सीपी जोशी ने संकेत देते हुए कहा था कि  कांग्रेस नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो सकती है। जोशी ने कहा कि ये हमारी जिम्मेदारी है जो वादे हमने जनता से किए थे उन्हें लागू करवाया जाए।

 गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में आरजेडी 80 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जिसके बाद जेडीयू को 71 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं।

 

Related Articles

Back to top button