अन्तर्राष्ट्रीयअपराधफीचर्डब्रेकिंग

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में 20 लोग गिरफ्तार

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में 20 लोग गिरफ्तार

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव में हार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प के मामले में करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर-पश्चिमी वाशिंगटन में प्रदर्शन कर रहे लोगों की दूसरे पक्ष के प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प होने के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ट्रंप के समर्थन में हजारों लोगों ने दिन में प्रदर्शन किया। ट्रंप समर्थकों ने फ्रीडम प्लाजा से सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग तक मार्च निकाला। दूसरे पक्ष के प्रदर्शनकारियों के साथ शाम के समय इन लोगों की झड़प हो गई।

यह भी पढ़े:-  स्पेसएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन 

सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में लोग एक-दूसरे को धकेलते और मारते नजर आ रहे हैं।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डीसी के 26 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ खतरनाक हथियार से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है, उसने कथित तौर पर पटाखे जला कर लोगों पर फेंके थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कम से कम 10 लोग कोलंबिया जिले के हैं और अन्य पड़ोसी मेरीलैंड और वर्जीनिया के निवासी हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

 

Related Articles

Back to top button