टॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंगराष्ट्रीय

हवाई जहाज से मजदूरी करने दिल्ली जाएंगे 20 बिहारी मजदूर


दिल्ली के मशरूम किसान ने की सारी व्यवस्था

पटना। दिल्ली का एक किसान बिहारी मजदूरों को काम करने के लिए दिल्ली बुला रहा है, लेकिन ट्रेन का टिकट डेढ़ माह से पहले का नहीं मिल रहा है। अब उसने 20 बिहारी मजदूरों के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक कराया है। बिहार के ये 20 मजदूर 27 अगस्त को दिल्ली जाएंगे। इसमें से कई मजदूर समस्तीपुर के रहने वाले हैं।

समस्तीपुर से पटना लाने के लिए भी दिल्ली के इस किसान ने गाड़ी की व्यवस्था कर दी है। समस्तीपुर से सभी किसान गाड़ियों से पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे जिसके बाद हवाई जहाज से सभी मजदूर मजदूरी करने दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। लॉकडाउन के दौरान भी दिल्ली के इस किसान ने बिहार के 10 खेतिहर मजदूरों को हवाई जहाज से पटना भेजा था। अब हवाई जहाज से वह उन्हें फिर से दिल्ली बुला रहा है। इससे बिहारी मजदूर भी काफी खुश हैं।

दिल्ली के किसान पप्पन सिंह ने कहा कि उन्हें मजदूरों से परिवार की तरह लगाव है। इन लोगों के साथ वह 15 साल से खेती कर रहे हैं। वह चाहते तो दिल्ली में भी मजदूरों की व्यवस्था कर सकते थे लेकिन बिहारी मजदूरों से उनको खास लगाव है। इसलिए वह मजदूरों को बुला रहे हैं। जिससे उनको भी रोजगार मिल सके। किसान पप्पन सिंह की मशरूम की फसल तैयार हो गयी है। ऐसे में वह ट्रेन के टिकट के लिए डेढ़ माह का इंतजार करना ठीक नहीं समझते। उनका कहना है कि मजदूरों का इंतजार करने के चक्कर में उनका अधिक नुकसान हो जाएगा। ऐसे में किसान ने मजदूरों को बुलाने के लिए हवाई जहाज के 20 टिकट बुक कराये हैं।

Related Articles

Back to top button