अन्तर्राष्ट्रीय
2018 में दुनियाभर की इन बड़ी घटनाओं में भी छाया रहा हमारा देश
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/12/world.jpg)
दुनियाभर में इस साल कई बड़े आयोजन हुए। इन आयोजनों की चर्चा पूरी दुनिया में रही। चाहे फिर बात महंगी शादी की करें या फिर अंटार्कटिका में यात्रा की, इनमें मुख्य रूप से छाया रहा हमारा भारत। तो चलिए आपको बताते हैं इन बड़ी घटनाओं के बारे में-
इस साल पहली बार भारत से अंटार्कटिका के लिए खास टूर का आयोजन किया गया। ये आयोजन मुंबई की एक बड़ी कंपनी ‘द क्यू एक्सपीरियंस’ ने किया। ये भारत का ऐसा पहला क्रूज था जो अंटार्कटिका की अनोखी सैर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान लोग ऐसे खूबसूरत रास्तों से गुजरे जहां उन्हें बर्फीले ग्लेशियर, नेको बे और पेराडाइज बे का अनुभव प्राप्त हुआ। इस दौरान ये लोग पेंगुइंस के सबसे बड़े रिहाइशी क्षेत्र कहे जाने वाले डिसेप्शन आइलैंड से भी गुजरेे।
![2018 में दुनियाभर की इन बड़ी घटनाओं में भी छाया रहा हमारा देश](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/12/world.jpg)
हर साल अंटार्कटिका की यात्रा करने वाले दुनियाभर के 40 हजार लोगों में भारत से हमेशा 100 ही लोग होते हैं लेकिन इस बार 200 लोग भारत से गए। एक व्यक्ति की टिकट का खर्च 6.9 लाख था। इस सफर के दौरान 200 लोग रवाना हुए।
![2018 में दुनियाभर की इन बड़ी घटनाओं में भी छाया रहा हमारा देश](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/12/world.jpg)
हर साल अंटार्कटिका की यात्रा करने वाले दुनियाभर के 40 हजार लोगों में भारत से हमेशा 100 ही लोग होते हैं लेकिन इस बार 200 लोग भारत से गए। एक व्यक्ति की टिकट का खर्च 6.9 लाख था। इस सफर के दौरान 200 लोग रवाना हुए।
दुनियाभर में प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की रॉयल वेडिंग के अलावा भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी की शादी भी चर्चा में रही। यह शादी दुनिया की दूसरी सबसे महंगी शादी थी। ईशा अंबानी और आनंद पिरामिल की शादी की चर्चा दुनियाभर में रही। देश के सबसे अमीर शख्स की बेटी की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। इस शादी में बॉलिवुड, राजनीति और अद्योग जगत की हस्तियों ने शिरकत की। शादी से पहले राजस्थान के उदयपुर में प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन भी हुआ। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस शादी में 720 करोड़ रुपये का खर्च आया था।
इस साल दुनिया के सबसे बड़े और लग्जरी प्रॉपर्टी शो का आयोजन चीन की राजधानी बीजिंग में हुआ। 22 से 24 जून तक आयोजित हुए इस शो में केवल वही लोग आते हैं, जिन्हें आमंत्रित किया जाता है। इस शो में बड़े उद्योगपतियों और शाही परिवारों को ही आमंत्रित किया जाता है। इस बार दुनिया के छह हजार बड़े खरीदार यहां एकत्रित हुए और ये 17वीं बार आयोजित हुआ। इस साल करीब 35 देशों के 140 प्रदर्शनकारी यहां आए, जिन्होंने 220 एलिट प्रॉपर्टी का सौदा किया।
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में इस साल व्हाइट नाइट फेस्टिवल का आयोजन हुआ। जिसमें दुनियाभर के अरबपतियों ने शिरकत की। इसमें बड़े-बड़े कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने क्लासिकल बैले और ओपरा कार्निवल का लुत्फ उठाया। इस फेस्टिवल का आयोजन 26 मई से 23 जुलाई तक किया गया।
इस साल लंदन में आयोजित हुआ जेट सेट लाइफस्टाइल इवेंट भी चर्चा में रहा। इस वैश्विक इवेंट में 150 से अधिक कंपनियों ने शिरकत की। इस इवेंट में लग्जरी लाइफ से जुड़ी चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें लग्जरी प्लेन भी शामिल थे।
इस साल दुनिया की नजर भारत में आयोजित ऑटो एक्सपो पर भी रही। जो दो हिस्सों में आयोजित किया गया। इनमें से एक का आयोजन दिल्ली और दूसरे का ग्रेटर नोएडा में हुआ। इस इवेंट का आयोजन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल, भारतीय उद्योग परिसंघ और ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स ने मिलकर किया। यहां दुनियाभर की कीमती गाड़ियां भी देखने को मिलीं।
इस इवेंट में 50 से अधिक लग्जरी ब्रांड की चीजें एक ही स्थान पर देखने को मिली। पहली बार इसका आयोजन 2012 में हैदराबाद में हुआ था। इसके बाद बंगलूरू, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, पुणे, चंडीगड़ और कोयंबटूर में भी इसका आयोजन किया गया।