अद्धयात्मफीचर्ड

21 दिसम्बर का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन…

मेष — दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपका समय प्रबन्धन जबरदस्त रहेगा। शाम के समय कोई अच्छी आर्थिक डील हो सकती है। लव लाइफ में कुछ समस्या आ सकती है। आपको घर या कार्यालय में कुछ मरम्मत करानी पड़ सकती है।

वृषभ — किसी निर्णय लेने में दुविधा का भाव रहेगा। रक्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। अधीनस्थ कर्मचारी कामचोरी कर सकते हैं। शिक्षा में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-सम्बन्ध थोड़े जटिल हो सकते हैं।

मिथुन — आपको आपके कार्यों का श्रेय नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से परेशान रहेंगे। जॉब में विवाद की आशंका है। सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को सम्पन्न करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे।

कर्क — आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है। सम्पत्ति लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। राजनीति और मीडिया से जुड़े लोगों के दिन लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा।

सिंह — आज का दिन सौभाग्यशाली रहने वाला है। धन की स्थितियाँ लाभकारी रहने वाली हैं। अपने वचनों में कायम रहेंगे। कीमती सामानों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। कोर्ट कचहरी के मामले कुछ लम्बित हो सकते हैं।

कन्या — पारिवारिक दायित्वों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आपका सामाजिक दायरा मजबूत होगा। अधीनस्थों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि और यश बढेगा।

तुला — धन हानि के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। यात्रा में कुछ परेशानियाँ आ सकती है। कार्यों में कुछ बाधायें आ सकती हैं। विदेशों से अच्छे अवसर मिल सकते है। शाम के समय तनाव से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक — प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की सम्भावना है। उच्च आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। मित्रों और सम्बन्धियों के सहयोग से रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर तक पूर्ण कर लें। जॉब में कार्य का तनाव बढेगा।

धनु — शत्रु आपके सामने खड़े नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वाहन और घर खरीदने के योग बन रहे हैं। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। समाज में आपकी धाक जमेगी। अन्य स्रोतों से धन प्राप्त होगा।

मकर — आत्मविश्वास से कार्य पूर्ण करें। जीवनसाथी से गहरा प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। एक साथ कई सारे काम करने का प्रयास करेंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में प्रगति और प्रतिष्ठा मिलेगी।

कुम्भ — पारिवारिक जीवन में कुछ कड़वी बातों को स्वीकारना पड़ सकता है। करीबी लोगों से गलत बातें सुनने को मिलेगी। आज कई लोगों की धन से मदद करेंगे। ससुराल से धन की सहायता हो सकती है। चुनौतीपूर्ण कार्य करने से बचें।

मीन — नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं। व्यापार में प्रगति होगी। आपके द्वारा किये हुये पहले के कार्यों में सफलता हासिल होगी। शाम के समय प्रेम-सम्बन्धों में कुछ कमी आ सकती है।

 

Related Articles

Back to top button