अद्धयात्म

21 नवंबर 2017 दिन मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों को हनुमान भगवान देंगे अपार खुशियाँ

आज का राशिफल

21 नवंबर 2017 दिन मंगलवार आपका दिन मंगलमय हो21 नवंबर 2017 दिन मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों को हनुमान भगवान देंगे अपार खुशियाँ

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। चर्चा और विवाद से दूर रहिएगा। अन्यथा किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। 

वृषभ (Taurus) : आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत न करें, ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना है।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों या फिर परिवार वालों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क (Cancer): किसी भी कार्य को अविचारितापूर्वक न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप के स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा।

सिंह (Leo): क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखने की गणेशजी आप को सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर कीजिएगा।

कन्या (Virgo) : आज आपके दिन की शुरूआत किसी बात को लेकर चिंता और उद्वेग के साथ होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी भी कोई शिकायत हो सकती है। हालांकि आज नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।

तुला (Libra): आज आपका मूड पूरा दिन अच्छा बना रहेगा। करीबी लोगों के साथ किसी जगह जाकर बढ़िया खाना खाने और घूमने-फिरने में समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। 

धनु (Sagittarius) : गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी- व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर (Capricorn): गणेशजी के आशीर्वाद से आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे।

कुंभ (Aquarius): व्यापार में भागीदारी से आप को लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु दोपहर के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे।

मीन (Pisces): प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा।  

Related Articles

Back to top button