उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊ

खुशखबरी: 21 तबलीगी जमातियों ने कोरोना वायरस को दी मात

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में 21 तबलीगी जमातियों ने कोरोना वायरस को मात दी है। बक्शी का तालाब (बीकेटी) स्थित श्रीराम सागर मिश्र हॉस्पिटल में इन तबलीगी जमातियों का उपचार चल रहा था। इन मरीजों की दो बार जाँच कराई। दोनों बार रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खुशी की लहर है। गुरुवार को अच्छा हो चुके जमातियों को जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जाएगा। यह पहला मौका है जब उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में मरीज अच्छा हुए हैं।

लखनऊ में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव बीकेटी के श्रीराम सागर मिश्र हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 62 मरीज भर्ती कराए गए थे। इनमें 5 अप्रैल को भर्ती कराए गए जमातियों में 21 अच्छा हो गए हैं। डाक्टर गिरीश चन्द्र पांडेय ने बताया कि 19 और 21 को जाँच कराई गई। दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की निगरानी चिकित्सक और कर्मचारियों की टीम लगातार कर रही है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को मरीजों के अच्छा होने की जानकारी दी जा चुकी है। गुरुवार को जिला प्रशासन को अच्छा हो चुके मरीज सुपुर्द किए जाएंगे। साथ ही 14 दिन घर में क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। डाक्टर गिरीश ने बताया कि इस समय 62 लोग आईसोलेशन में भर्ती हैं। सभी को संक्रमण की पुष्टि के बाद यहां भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सात अप्रैल को भर्ती कराए गए मरीजों की जाँच के लिए नमूने भेजे गए हैं। इनमें जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी। फिर दोबारा जाँच कराई जाएगी। सांसद कौशल किशोर ने हॉस्पिटल के चिकित्सक और कर्मचारियों के कार्य की प्रशांसा की है।

सीओ बीकेटी ह्दय कठेरिया के मुताबिक अस्पताल की तरफ से मरीजों के अच्छा होने के बारे में पता चला है। कोई लिखित जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय का बोलना है कि अस्पताल से ठीक होकर आने वाले जमातियों में अगर कोई कैंट और अन्य थानों में दर्ज मुकदमे में नामजद हुआ तो उसे अस्थायी कारागार भेजा जायेगा।

Related Articles

Back to top button