अजब-गजबउत्तर प्रदेशदिल्लीमनोरंजनराज्यलखनऊ

24 कैरेट सोने से तैयार किया गया प्र‍ियंका-निक के सगाई का केक,जाने क्यों इतना है खास

नई दिल्ली : इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई बी-टाउन में बीते द‍िनों छाई रही| इस सगाई इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा न‍िक जोनस और उनकी फैमिली का देसी अंदाज| सगाई के बाद न‍िक जोनस वापस अमेर‍िका वापस लौट गए हैं, लेकिन 18 अगस्त को हुए सेल‍िब्रेशन की चर्चा अब तक हो रही है| सेल‍िब्रेशन में आया केक भी बेहद खास था| खास तरीके से बनाए गए क्रीमी केक में “24 कैरेट गोल्ड” का इस्तेमाल किया गया था|

केक को मुंबई की मशहूर पेस्ट्री शॉप “Tier Nom Patisserie” से बनवाया गया था| 3 स्टोरी केक का वजन 15 किलो था| केक को खूबसूरत बनाने के लिए 24 कैरेट गोल्ड की पत्त‍ियों से सजाया गया था| बटर क्रीम केक को प‍िंक “cymbidium orchids” फूलों से सजाया गया था| प्र‍ियंका की सगाई केक का ड‍िजाइन सोशल मीड‍िया में वायरल है| प्रियंका चोपड़ा की सगाई के बाद उनकी शादी का सबको इंतजार है| कयास लगाए जा रहे हैं, कि न‍िक जोनस अपने म्यूज‍िकल टूर खत्म करने और प्रियंका अपनी शूट‍िंग पूरी करने के बाद शादी को लेकर प्लान करेंगे| रिपोर्ट्स के मुताब‍िक प्र‍ियंका, न‍िक जोनस के बर्थडे के बाद शादी की डेट न‍िकाल सकती हैं| न‍िक जोनस का बर्थ डे 16 स‍ितंबर को है| प्रि‍यंका की सगाई का सेल‍िब्रेशन फीवर से जोनस फैमिली पर अब तक चढ़ा हुआ है| न‍िक के पापा ने न्यूज पेपर में छपी अपने बेटे की सगाई सेलि‍ब्रेशन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है| बॉलीवुड की देसी गर्ल के रूप में चर्चित प्रियंका ने अमेर‍किन सिंगर निक के साथ शनिवार की सुबह सगाई की| सगाई के सेलिब्रेशन के लिए शनिवार शाम बॉलीवुड के चुनिंदा गेस्ट और फैमिली के लिए पार्टी भी रखी गई थी| जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और व्यापार जगत की चुनिंदा जानी-मानी हस्त‍ियां शामिल हुईं| पार्टी में प्र‍ियंका वन पीस ड्रेस में नजर आईं|

Related Articles

Back to top button