अद्धयात्मफीचर्ड

24 मार्च का राशिफल: जानिये किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

मेष — लोगों से ज्यादा अपेक्षायें न रखें। दाम्पत्य जीवन में अविश्वास की भावना का जन्म हो सकता है। जॉब में भी अनावश्यक मेहनत करनी पड़ेगी। लम्बी दूरी की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। शत्रु आज सक्रिय रहेंगे।

वृषभ — आज काफी व्यस्तता रहने वाली है। अपनी काबिलियत का बखूबी उपयोग कर पायेंगे। व्यापार में शानदार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जॉब में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। सन्तान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन — नयी स्कीम के विषय में प्लान कर सकते हैं। अचानक से कोई पुराना काम सामने आ सकता है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ शानदार समय बिताएंगे। नये कपड़े और गहने खरीद सकते हैं।

कर्क — भावनात्मक सम्बन्ध मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखदायी रहेगा। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। कार्य की अधिकता से थकान होगी। कोई पुण्यकार्य कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी।

सिंह — कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। अचानक से कुछ समस्यायें पैदा हो सकती हैं। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।

कन्या — पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों का विवाह हो सकता है। रुके हुये कार्य आज पूरे हो सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घरेलू कार्यों में आज काफी रुचि लेंगे। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ में है।

तुला — किसी पुराने रोग का आज निदान मिल सकता है। व्यक्तिगत सम्बन्ध मधुर होंगे। सामूहिक कार्यों मे बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन काफी शानदार रहने वाला है। मानसिक रूप से थोड़े शिथिल रहेंगे।

वृश्चिक — आपके पराक्रम मे वृद्धि होंगी। लव कपल्स आज रोमांटिक मूड मे रहेंगे। छोटे भाई-बहनों की सफलता से हर्षित रहेंगे। सामाजिक जीवन मे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।

धनु — आज धन के उधार लेन-देन मे सतर्कता बरतनी होगी। अनावश्यक व्यय हो सकता है। परिवार में कलह हो सकती है। स्त्री वर्ग के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। परिजन से मुलाकत होगी। अपनी गुप्त बातें किसी को न बतायें।

मकर — दिन का बेहतरीन और सार्थक उपयोग कर पायेंगे। साझेदारी के कार्यों मे सफलता मिलेगी। परिवार के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। स्थानान्तरण और विभागीय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पिता के सहयोग से कोई कार्य पूरा हो सकता है।

कुम्भ — मेहनत के बल पर मुश्किल कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। शरीर में दर्द और थकान की शिकायत रहेगी। वाद-विवाद में उलझने से बचें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। कारोबार में समस्या बढ़ सकती है।

मीन — कार्यों मे आ रही बाधाओं को दूर कर पाने मे सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। नये कारोबारी सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से काफी शुभ रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button