टॉप न्यूज़मनोरंजन

मुंबई । कलर्स जैनल के बिग बॉस मराठी के सीजन-1 में मेधा धाड़े ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 50 लाख रुपए अपने नाम कर लिए। बीती रात संपन्न फिनाले में दूसरे स्थान पर पुष्कर जोग रहीं। बता दें बिग बॉस मराठी की शुरुआत भी बिग बॉस हिंदी की तर्ज पर ही हुई थी। यह भी काफी लोकप्रिय शो है। बिग बॉस मराठी की शुरुआत 15 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुई। जिनसे में 6 प्रतिभागी फिनाले की रेस में आगे बढ़े। मेधा धाड़े, पुष्कर, स्मिता गोंडकर, आस्ताद काले, सांई लोकुर और शर्मिष्ठा राउत बेस्ट 6 में पहुंचे। इस शो को महेश मांजरेकर ने होस्ट किया। शो के आखिरी एपिसोड में दर्शकों का काफी मनोरजंन हुआ।

फिनाले में मेघना और शर्मिष्ठा ने बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा पर डांस किया। इसके अलावा कई पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट ने भी परफॉर्मेंस दी। बिग बॉस सीजन 12 के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। बिग बॉस के फैन्स ये जानकर खुश हैं कि यह टॉप रिलिटी शो इस बार जल्द ऑन एयर होने जा रहा है।

बिग बॉस 12 में कौन से सेलेब्स और कॉमन जोड़िया एंट्री करने वाली है? फिलहाल इसे लेकर ही चर्चा हो रही है। खबर है कि इस बार दुनिया के सबसे अमीर एडल्ट स्टार डैनी डी एंट्री करने जा रहे हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button