अद्धयात्मफीचर्ड

25 फरवरी का राशिफल: जानिये किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

मेष — आज आपकी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन आ सकता है। विदेशों से कुछ अच्छी खबर आ सकती है। श्वांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। सर्दी-बुखार की शिकायत हो सकती है। दस्तावेजों का ध्यान रखें।

वृषभ — कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण सम्मान मिलेगा। पुराने रोग आज परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थी आज पढ़ाई विशेष तौर पर शोधकार्यों के प्रति जागरूक होंगे। अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। प्रेमीजन से कोई उपहार मिल सकता है।

मिथुन — मन में कई तरह के विचार एक साथ उत्पन्न होंगे। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखने का प्रयास करें। गूढ़ विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। जॉब की परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके फेवर में रहेगी। अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली में परिवर्तन करेंगे।

कर्क — आपके कार्यों में गति आयेगी। धार्मिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। दिन की शुरुआत सुस्त और सामान्य रहेगी। मध्यान्ह के बाद आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

सिंह — जरूरी कार्यों को दोपहर से पहले पूरा कर लें। किसी की भी गारंटी लेने से बचें। लव लाइफ में बाधा आ सकती है। समय रहते अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयत्न करें। नये शुरू कार्यों में कुछ बाधा आने की आशंका है।

कन्या — कई दिनों से अटके मामले आज सुलझ सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में द्वन्द रहेगा। जीवनसाथी आज आपके प्रति बहुत केयरिंग रहेगा। व्यापार में मुनाफा ज्यादा होगा। विरोधी आज परास्त होंगे।

तुला — आज कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने का दिन है। घर के इंटीरियर में कुछ फेरबदल सम्भव है। मेहनत और धैर्य के साथ काम करेंगे। आपके शत्रु षड्यन्त्र में नाकामयाब साबित होंगे। आज सोच-समझकर ही अपनी प्रतिक्रिया दें।

वृश्चिक — परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। पुराने सम्पर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। कई बिजनेस मीटिंग्स में शामिल होना पड़ेगा। उत्तम भोजन और सुख की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों की मदद करेंगे।

धनु — मन कुछ विचलित सा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आशानुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। पढ़ाई में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। हृदय रोगियों को ध्यान रखना पड़ेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से नाम जुड़ सकता है।

मकर — आज आपमें कार्य करने की जबरदस्त शक्ति होगी। लोग आपसे काफी इंप्रेस होने वाले हैं। यात्राओं से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में शानदार अवसर मिल सकते हैं। सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे।

कुम्भ — भरोसेमंद लोग आज मौके पर मुंह मोड़ सकते हैं। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। तला-भुना और फास्ट-फूड खाने से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बिठाने में मुश्किल होगी। व्यर्थ के विचारों को पनपने न दें। कोई उपकरण खराब हो सकता है।

मीन — दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता आयेगी। सन्तान की प्रगति से हर्षित रहेंगे। मित्रों का घर में आगमन हो सकता है। आज आपकी मेहनत सफल होगी। व्यापार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। परमार्थ के कार्यों में हिस्सा लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button