ज्ञान भंडार

251 कन्याओं की शादी 17 फरवरी को

ग्वालियर : जन उत्थान न्यास इस बार भी २५१ गरीब कन्याओं की शादी व निकाह कराएगा। यह आयोजन फुलेरा दूज पर १७ फरवरी को कटोरा ताल के सामने होगा। इसकी तैयारियों को लेकर न्यास ने कमेटियां गठित कर दी हैं। फार्म का वितरण एक दिसंबर से ललितपुर कॉलोनी स्थित न्यास के दफ्तर से होगा। न्यास के अध्यक्ष व भाजपा नेता सतीश सिकरवार ने बताया कि फार्म नि:शुल्क १० दिसंबर तक बांटे जाएंगे। इन्हें ११ दिसंबर से २० दिसंबर के बीच जमा किया जा सकेगा। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को न्यास से जुड़े राजीव चड्ढा, चंद्र प्रकाश गुप्ता, अवध सिंह धाकरे, महेंद्र शुक्ला, केपीसिंह भदौरिया, प्रदीप तोमर, श्रीकृष्ण यादव, नीरज राठौर ने कार्यक्रम स्थल देखा। श्री सिकरवार के मुताबिक वर व कन्या पक्ष के मेहमानों के लिए भोजन व्यवस्था न्यास करेगा। पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज: आयु प्रमाण का दस्तावेज, वर-कन्या के पासपोर्ट साइज के दो-दो कलर फोटो, निवास प्रमाण के लिए राशनकार्ड जरूरी है। जांच में यदि वर-वधू गरीब परिवार से नहीं पाए जाएंगे तो रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button