अद्धयात्म

26 अप्रैल का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — दिन शान्ति और संयम से बितायें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उत्तम आहार की प्राप्ति होगी। घर का माहौल काफी शान्त और अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पुराना कोई निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।

वृषभ — आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपके मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। राजनेताओं की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन — सन्तान के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक समय बर्बाद होगा। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। किसी की भी गलत बातों का समर्थन न करें। वाहन और मशीनरी में कुछ खराबी आ सकती है।

कर्क — प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। अटकी हुई योजनाओं को भली-भांति पूरा कर पायेंगे। भोग विलास की इच्छा प्रबल रहेगी। मित्रों का काफी सहयोग मिलेगा। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे।

सिंह — प्रियजनों के समाचार से प्रफुल्लित रहेंगे। व्यापार की अस्थिरता दूर होगी। घर का व्यवहार प्रसन्नता पूर्वक रहेगा। अपने कर्म के प्रति श्रद्धा भाव से लगे रहेंगे। आपके सौन्दर्य में वृद्धि होगी।

कन्या — रोजगार में नये अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखकारी रहेगा। पिता कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभकारी प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा की रुकावट दूर होगी।

तुला — शान्ति से कोई भी निर्णय लें। अपमानजनक स्थितियों को सामना करना पड़ सकता है। अजनबी व्यक्ति के सम्पर्क में आने से बचें। नौकरी को लेकर अस्थिरता रहेगी। दूसरों की सलाह ज्यादा न मानें।

वृश्चिक — जोखिम भरे कार्यों से आपको बचना चाहिये। व्यापारिक समझौते लाभकारी सिद्ध होंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। परिवार वाले आपका सहयोग करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु — लोगों की सेवा का भाव उत्पन्न होगा। गरीब लोगों को भोजन करायें। काम के सिलसिले में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। अपने स्वाभिमान के प्रति सचेत रहेंगे। दिन सुखदायक और आनन्द में बीतेगा।

मकर — शेयर बाजार में लाभ होगा। पुराने मित्रों से आज मुलाकात होगी। उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई और करियर को लेकर खुश रहेंगे।

कुम्भ — आय में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी। कर्जों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा चिन्ताजनक हो सकता है। दाम्पत्य जीवन को लेकर तनाव रहेगा। परिवार में प्रेम और तालमेल बनाये रखें।

मीन — विवादित मामले का निपटारा हो सकता है। लव लाइफ की समस्या हल होगी। बुजुर्ग लोगों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत बनायें।

Related Articles

Back to top button