अद्धयात्मफीचर्ड

26 सितम्बर का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष — जल्दबाजी में निर्णय लेना बड़े लाभ से वंचित कर सकता है। कानूनी अड़चनों से मुक्ति मिलने की सम्भावना है। आज की गयी यात्रा सार्थक परिणाम देगी। तकनीक शिक्षा में उन्नति होगी। आज धन बचत करने का प्रयास कर सकते हैं। मित्र और परिजन उत्साहवर्धन करेंगे।

वृषभ — चलते हुए कामों में अचानक अवरोध आ सकता है। आज मोबाइल फोन और लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कुछ समस्या आ सकती है। लोग आपसे एहसान फरामोशी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन — आज कार्यक्षेत्र में अपनी उपयोगिता प्रदर्शित करने का बेहतरीन दिन है। आपकी बुद्धिमत्ता और कार्य कुशलता की काफी प्रशंसा होगी। कारोबार में नयी योजनाओं की शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाणी के प्रभाव से लोगों को अपना प्रशंसक बना लेंगे।

कर्क — लोगों से बेवजह विवाद हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य से निराशा हाँथ लगेगी। नकारात्मक समाचार मिलने से मन दुखित होगा। परिजनों में आपसी सामंजस्य बैठने में मुश्किल होगी। मौसमी बीमारियों का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

सिंह — लम्बे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम-सम्बन्ध में खटास पड़ने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में उत्साह का माहौल रहेगा। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि के लिए धन खर्च कर सकते हैं।

कन्या — अनावश्यक खर्चों के कारण मन व्यथित रह सकता है। यदि आवश्यक न हों तो यात्रा को टालना बेहतर होगा। सम्पत्ति से जुड़े मामलों में कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में सफलता संदिग्ध रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

तुला — कारोबार के विस्तार के लिए आज बेहतरीन दिन है। नौकरीपेशा लोगों को मनपसंद कार्य करने का मौका मिलेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ सिनेमा और शॉपिंग के लिये जा सकते हैं।

वृश्चिक — उच्च अधिकारियों से आपके कार्य की सराहना की जायेगी। नये प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकते हैं। सफर के दौरान किसी से नोंक-झोंक हो सकती है। शरीर में थकावट हो सकती है। पुराने परिचितों से मुलाकात होगी। पिताजी के साथ सार्थक चर्चा करेंगे।

धनु — आज सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। विद्वानों और धार्मिक लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। लेकिन मन में अजीब सा डर रह सकता है। किसी अड़ियल व्यक्ति को सलाह न दें, वरना अपमान भी हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिये।

मकर — काम का दबाव आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। धन की भी कमी महसूस हो सकती है। आज आपको राज की बातें किसी को नहीं बतानी चाहिये। तनाव से बचने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कुम्भ — वैवाहिक जीवन में आपसी विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। किसी मित्र से पैसे को लेकर मतभेद हो सकता है। विवाह के इच्छुक लोगों का रिश्ता पक्का होने की सम्भावना है। कानूनी मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। आज दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

मीन — पुरानी गलतियों को दोबारा दोहरा सकते हैं। मंहगी मशीनों और वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। गुस्से में नियंत्रण रखें, अन्यथा काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पायेंगे। शत्रु पक्ष आज कमजोर रहेगा। आज निश्चिंत होकर के सिर्फ काम में ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button